"मरौली खण्ड 6 ने बांटी खैरात, पत्रकारों से इंद्रा नगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गली में मुलाकात"....

बांदा के थाना मटौंध अंतर्गत ग्राम मरौली मौरम खंड 6 की हर माह दी जाने वाली पत्रकारिक खैरात बीते 3 अप्रैल को शहर के इंद्रा नगर मुहल्ले मे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गली में बांट दी गई है...

PTBPTB
Apr 4, 2026 - 11:11
Apr 4, 2026 - 17:30
 0
"मरौली खण्ड 6 ने बांटी खैरात, पत्रकारों से इंद्रा नगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गली में मुलाकात"....

"बांदा के थाना मटौंध अंतर्गत ग्राम मरौली मौरम खंड 6 की हर माह दी जाने वाली पत्रकारिक खैरात बीते 3 अप्रैल को शहर के इंद्रा नगर मुहल्ले मे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गली में बांट दी गई है। लाल मौरम के मौसमी खैराती जलसे में मौके पर बड़ी संख्या में पीत पत्रकारिता के छोटे,बड़े पत्रकार 3 अप्रैल को इंद्रा नगर में जमावड़ा लगाए थे। जिसमें कथित पत्रकार संगठन के ट्रस्टी अध्यक्ष और कचहरी के अभ्यस्त तथाकथित पत्रकार भी शामिल थे।"

बांदा। चित्रकूट मंडल के बांदा मे इन दिनों लाल मौरम का केन नदी उठान दिनरात चल रहा है। जिले में इस वक्त लगभग 20 मौरम खदान चल रहीं है। जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रिभा ने इसकी सतत निगरानी के वास्ते हाल ही में खनिज टास्क फोर्स का गठन किया है। जिसके तहत तीन दिन पूर्व ही प्रशासन ने सीओ सिटी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेविस टाक, खान निरीक्षक गौरव गुप्ता आदि के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 23 ओवरलोड परिवहन सीज किए थे। गौरतलब है कि थाना मटौंध अंतर्गत ग्राम मरौली में केन नदी से खंड संख्या 4,5,6 में खदान आवंटन हुआ है। जिसमें मौरम खंड 5 को जुर्माना विशेषज्ञ बेशर्म संजीव गुप्ता और मौरम खंड 4 को कथित पत्रकार चोला ओढ़े नुनु झा संचालित करते है। वहीं इसी गांव में दो सप्ताह पूर्व शुरू की गई मौरम खदान खण्ड 6 को आनंद गुप्ता और इनके सहयोगी ग्राम निवादा निवासी बलवंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह चला रहें है। इन्होने किसी सौरभ नाम के व्यक्ति को स्थानीय मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी है। यह ठीक वैसा है जैसे सदर तहसील के ग्राम दुरेड़ी मौरम खंड फर्म के देखरेख कर्ता जितेंद्र सिंह (पूर्व कांग्रेस विधायक तिंदवारी के भांजे) ने यहां और बबेरू के मर्का खंड की मीडिया रेवड़ी बांटने का जिम्मा अपने चहेते नटवर लाल केशव को दिया है। यही चिल्ला क्षेत्र के मौरम खंड सादिक मदनपुर में हो रहा है। जिसमें जसपुरा के कचहरी अभ्यस्त छद्म पत्रकार को मीडिया खैरात वितरण की नैतिक जिम्मेदारी मिली है। ये भी गत 3 अप्रैल को ट्रस्टी अध्यक्ष के साथ इंद्रा नगर में मरौली खंड 6 की खैरात लेने के वक्त कतारों में देखे गए। इस भीड़ का हिस्सा बनने जा रहे फिर लौट आए एक कंटेंट एडिटर ने बताया कि हुजूर एलपीजी गैस किल्लत की लंबी लाइन की तर्ज पर इंद्रा नगर में भी मारामारी थी। एक अध्यक्ष की तो बहस भी हो रही थी। अलबत्ता कंटेंट एडिटर साहब लौट गए। उन्होंने बताया कि बख्शीस भी हजार से तीन हजारी रुपए तक थी। यहां बतलाते चले कि मौरम खंड 6 ग्राम मरौली से जुड़े आनंद गुप्ता कभी मरौली खंड 5 के संचालक संजीव गुप्ता के हिस्सेदार साथी थे। किन्तु धंधे में बेईमानी हुई तो अकेले ही मरौली खंड 6 को सहयोगी बलवंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (निवादा) हमीरपुर के साथ चला रहें है।

बांदा की दो दर्जन मौरम खदान में अवैध खनन के लिए कुख्यात ग्राम मरौली,चट,चटगन में केन नदी के साथ पिछले चार साल से लीज की आड में सारी कानूनी शर्ते अवैध खनन को समृद्ध रखने के लिए बलात की जा रहीं है। जिसने लोकल मीडिया, संबंधित खनिज विभाग और थाना चौकी तक को मासिक नेंग़चार करने के माकूल इंतजामात कर रखें है। उधर पैलानी के ग्राम सांडी में मौरम खंड नम्बर 1 को पूर्वांचल का माफिया और पूर्व सांसद अपने बाहुबल से अपने भांजे की रहनुमाई मे चलवाने लगे है। इस मौरम खंड एक ग्राम सांडी के हालात यह है कि रस्ते में लगे सूचना बोर्ड पर माइनिंग कंपनी, फर्म संचालक और खदान की समयावधि तक उजागर नहीं की गई है। जो कि एनजीटी, सर्वोच्च न्यायालय और लीज एग्रीमेंट शर्तों के साथ यूपीपीसीबी की अवमानना है। इन खदानों में केन नदी की जलधारा पर सीधा अवैध पुल, रास्ता बनाकर पोकलैंड मशीनों से मौरम उत्खनन गुलजार हो रहा है। उधर खान अधिकारी सरकारी निर्देश के इतने बड़े अनुपालन कर्ता है कि चंद किलोमीटर पर चल रही दुरेड़ी खदान में ही खान निरीक्षक के प्रिय जितेंद्र सिंह के कारनामे नहीं देख पा रहे है। तब ग्राम सांडी के खंड एक में कद्दावर बाहुबली गन,धन,जय बराबर धनंजय की रसूखदारी भला कैसे भांप सकते है ? बांदा मे लाल मौरम खनन में इस मीडिया, माफिया और ब्यूरोक्रेसी के गठजोड़ पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने बताया कि उनके कार्यकर्ता और आम जनता को साथ लेकर आगामी दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अशोक लाट तिराहा, बाँदा में विशाल धरना-प्रदर्शन करने की योजना है। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वहीं बीजेपी गौरक्षा दल से जुड़े महेश प्रजापति भी केन आरती करते हुए हर मंगलवार को जनता और सरकार से केन नदी की जैव विविधता को सुरक्षित करने के साथ अवैध खनन रोकने की पुरजोर मांग कर रहें है। देखना होगा कि इन बाहुबलियों को एनजीटी और सरकार का भय प्रशासन के आशीर्वाद से रहता है या नहीं। केन की धार पर माफियाओं, मौरम ठेकेदारों को मार फिलहाल गदर कर रही है। 

जानकारी के अनुसार मरौली खदान खण्ड 6 के गुर्गे इंदिरा नगर पत्रकारों को बुलाकर उनकी बोली लगाता है। साथ ही वहीं से अधिकारियों को कमीशन पहुंचाया जाता है। वहां पर कई अवैध असलहे सहित कई गुर्गे रहते है। खदान संचालक का गुंडा सौरभ जो अवैध खनन माफिया है जो मीडिया मैनेज का ठेका व अधिकारियों का पांच लाख में ठेका लिए है।