बांदा : शादीशुदा बहन को बेचकर भाई ने कराया था दूसरा ब्याह,पुलिस की कार्यवाही में भाई गिरफ्तार....
कलयुग का चरम जब होगा तब होगा लेकिन समाज में नए अपराधों की तस्वीर बेहद बदरंग है। बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की पहल पर जिले मे बाल भिक्षावृत्ति/बालश्रम...
बांदा के थाना एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बहन को जबरन बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले भाई को किया गया गिरफ्तार । रूपयों के लालच में परिजनों द्वारा 01 लाख 38 हजार मे बेचकर कराया गया था दूसरा विवाह।
बांदा। कलयुग का चरम जब होगा तब होगा लेकिन समाज में नए अपराधों की तस्वीर बेहद बदरंग है। बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की पहल पर जिले मे बाल भिक्षावृत्ति/बालश्रम की रोकथाम, किशोर न्याय संरक्षण, बाल विवाह, एवं मानव तस्करी की रोकथाम आदि हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गत दिनांक 04.04.2026 को थाना एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बहन को 01 लाख 38 हजार रूपए मे बेचकर व जबरन विवाह कराने वाले अभियुक्त भाई को गिरफ्तार किया गया है। गौरलतब हो कि जनपद चित्रकूट की रहने वाली एक पीड़िता द्वारा दिनांक 22.11.2025 को थाना AHTU जनपद बांदा पर दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि दिनांक 20.11.2025 को उसकी माता मुन्नी एवं भाई जयनारायण ने उसे जनपद बांदा लाकर जबरन हरियाणा के कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम नामक एक अनजान व्यक्ति को ₹1,38,000/- में बेच दिया तथा उसकी जबरन शादी करा दी, जबकि पीड़िता पूर्व से ही शादीशुदा है । पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों एवं प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । विवेचना के दौरान एकत्र पीड़िता के विस्तृत बयान, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपितों की तलाश में सक्रिय थी । इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके भाई जयनारायण को कालु कुआं रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है । शेष सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा घटना से जुड़े मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है । बता दे कि 02 अभियुक्तों को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से पहले से विवाहिता बहन को समय रहते संरक्षण मिला और आरोपी सलाखों के अंदर गए है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. जगनारायण उर्फ जयनारायण पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम डाडी चमरौडी थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट ।
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त-
1. कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम निवासी ग्राम वासवार थाना हसनपुर तहसील होडल जनपद पलवल (हरियाणा) ।
2. बलराम पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बडोकी थाना हसनपुर जिला पलवल (हरियाणा) ।
पंजीकृत अभियोग-
▪️मु0अ0सं0 04/25 धारा 143(2)/336(3) बीएनएस थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जनपद बांदा ।