केन बेतवा लिंक, रूंझ, मझगांव सिंचाई परियोजना से विस्थापितों की लड़ाई लड़ रहे अमित भटनागर एक बार फिर गिरफ्तार...
मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को एमपी राज्य की पन्ना पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है...
- 7 मई की रात्रि बिजावर और पन्ना टीआई ने अमित भटनागर सहित 9 साथियों को हिरासत में लिया है।
- शुक्रवार 8 मई से मांगे न पूरी होने और प्रशासन की वादाखिलाफी के विरुद्ध 'न्याय अधिकार पद यात्रा' का आगाज होना था।
- सैकड़ों किसानों, आदिवासियों के साथ इस गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के मध्यप्रदेश कोषाध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भूरिया (झाबुआ विधायक) समेत सदफ खान (यूथ कांग्रेस नेत्री), बिजावर नगर पंचायत सदस्य दिव्या अहिरवार ने पन्ना एसपी कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया है।
- केन बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना के विस्थापन मुद्दे से जुड़े बिजावर निवासी "जय किसान संगठन" के नेतृत्व कर्ता एवं आंदोलन से जुड़े अमित भटनागर को बीते अप्रैल माह भी पुलिसिया उत्पीड़न का निशाना बनाया गया था।
पन्ना/छतरपुर। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को एमपी राज्य की पन्ना पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि यूपी,एमपी क्षेत्र में किसानों को सिंचाई का सब्जबाग दिखाकर पर्यावरणीय विनाश की केन बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापन, पुनर्वास, मुआवजा की लड़ाई पिछले कई साल से चल रही है।
किन्तु बीते 2 माह से यह आंदोलन तेज है। उधर इस परियोजना से पर्यावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र मुताबिक बिना पावर प्लांट हटाए उसको हूबहू जमीन पर उतारा जा रहा है। साथ ही डूब क्षेत्र के 15 से 20 गांव के रहवासी विस्थापित होंगे। वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व के कुल 43 लाख छोटे और बड़े पेड़ो का कटान होना है। लेकिन राज्य और केंद्र सरकार इस उजाड़ को किसानों की खुशहाली का प्रोजेक्ट बतलाकर वाहवाही ले रही है। वहीं अमित भटनागर ने मध्यप्रदेश के ही रूंझ, मझगांव परियोजना के तहत विस्थापित लोगों की लड़ाई भी लड़ी है। बतलाते चले कि इस आंदोलन से जुड़े और किसान न्याय की लड़ाई लड़ने वाले साथियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
जिसके विरोध में झाबुआ आदिवासी विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भूरिया सहित यूथ कांग्रेस लीडर सदफ खान, आंदोलन सहयोगी और बिजावर नगर पंचायत सदस्य दिव्या अहिरवार सहित सैकड़ों किसानों ने पन्ना एसपी कार्यालय में बीते शुक्रवार दिन से रात्रि तक धरना दिया है।
जिसको लेकर आज सभी साथी एसपी कार्यालय एसपी मैडम से मुलाकात करने पहुंचे थे लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। जिसके तल्ख बहसा बहसी के बीच सभी लोगों ने दिनभर से एसपी मैडम के कार्यालय नहीं आने पर नाराजगी जताई है। वहीं सभी युवा कांग्रेस, कांग्रेस व शक्ति अभियान के साथी इस न्याय की लड़ाई में आदिवासियों के साथ खड़े हो गए है। उन्होंने कहा न्याय मिलने तक हम पीछे नहीं हटेंगे। अमित भटनागर सहित सभी को रिहा करो और उनकी सभी मांगे पूरी होनी चाहिए।