रामनवमी को 21 लाख फर्जी दीपदान पर बीजेपी के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने उठाए सवाल

रामनवमी को चित्रकूट गौरव दिवस पर उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर आध्यात्मिक धर्म नगरी एवं राम वनगमन क्षेत्र चित्रकूट...

PTBPTB
Mar 30, 2026 - 16:46
Mar 30, 2026 - 16:49
 0
रामनवमी को 21 लाख फर्जी दीपदान पर बीजेपी के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने उठाए सवाल

आशीष सागर दीक्षित

"रामनवमी को चित्रकूट गौरव दिवस पर उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर आध्यात्मिक धर्म नगरी एवं राम वनगमन क्षेत्र चित्रकूट में 11 लाख दीपदान करना था। लेकिन इसको आंकड़ों में प्रशासन ने 21 लाख दीपक जलाए जाने का दावा किया है। इससे आहत बीजेपी के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने प्रभु कामतानाथ को पत्र लिखकर ईश्वरीय शक्ति से प्रशासन पर कार्यवाही एवं दंड दिए जाने की प्रार्थना की है। उन्होंने हस्तलिखित लेटर पैड पत्र पर झूठी वाहवाही और शान के कसीदे पढ़वाने को यूपी, एमपी के जिला प्रशासन की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए है। पूर्व सांसद ने कहा महज 11 हजार दीपक जलाकर 11 लाख की जगह 21 लाख बतलाया गया। जबकि यह झूठी शान का लबादा मात्र है। यह कुछ ऐसा है जैसे चित्रकूट मंडल में कागजों पर होता हर साल का कागजी पौधरोपण। हवाबाजी के 21 लाख दियों पर सांसद ने सवाल उठाकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।