पन्ना के जंगल मे घायल नील गाय का हुआ उपचार

PTBPTB
Jan 4, 2025 - 10:17
 0
पन्ना के जंगल मे घायल नील गाय का हुआ उपचार
पन्ना टाइगर क्षेत्र मे नील गाय का इलाज करते डाक्टर

पन्ना टाइगर के जंगल में घायल नीलगाय का हुआ उपचार, वन्यजीव की हालत स्थिर..

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में परिक्षेत्र पन्ना-गंगऊ अभ्यारण्य अंतर्गत हरसा बीट के कक्ष क्रमांक 246 में एक नर नीलगाय घायल अवस्था में बैठा हुआ पाया गया है। इस घायल हुए नीलगाय का उपचार पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य जीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। इस बारे मे क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिज़र्व अंजना सुचिता तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि जंगल में नीलगाय के घायल होने की सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है।

श्रीमती तिर्की ने बताया कि प्रथम दृष्टया उक्त नीलगाय के घायल होने का कारण दो नीलगाय में आपसी-संघर्ष होना प्रतीत हुआ है। वहीं आसपास सर्चिंग करने पर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है। जमीन पर आपसी संघर्ष के निशान प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया की घायल हुई इस नीलगाय का उपचार डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है, जिसकी हालत अब बेहतर है। बतलाते चले कि केन-बेतवा लिंक मे पन्ना टाइगर का बड़ा हिस्सा डूब क्षेत्र पर है। जिससे वन्यजीवों का विस्थापन होगा।