बाँदा : मोबिन शेख ने पत्नी सरिफिया को कुल्हाड़ी से मार गिराया....
सामाजिक रिश्तों को शर्मसार करने वाले घटनाक्रम में बीते गुरुवार एक मामला और जुड़ गया। कस्बा बबेरू कोतवाली क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले बघेहटा निवासी मोबिन शेख...
"बबेरू विकासखंड के थाना बिसंडा अंतर्गत ग्राम पारा बिहारी रहवासी साहिद पुत्र करीम बख्श के मुताबिक उसकी बहन सरिफिया का निकाह मोबिन शेख से हुआ था। मृतिका के पांच लड़के दो बेटी है।"
बांदा। सामाजिक रिश्तों को शर्मसार करने वाले घटनाक्रम में बीते गुरुवार एक मामला और जुड़ गया। कस्बा बबेरू कोतवाली क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले बघेहटा निवासी मोबिन शेख ने अपनी 48 वर्षीय पत्नी सरिफिया का निर्ममता से कसाई की तर्ज पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। मामला आपसी विवाद से पैदा हुआ था। मृतिका के भाई मुताबिक दोनों के सभी लड़के मुंबई में रोजगार करते है। एक छोटी लड़की ही घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। वह कोचिंग पढ़ने बिना खाना खाए चली गई थी। जिससे आगबबूला हुए पति मोबिन शेख और सरिफिया के बीच जमकर विवाद हो गया। यह अक्सर होता रहता था। मोबिन शेख ने मौका देखकर घर पर रखी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने जैसा घटना के वीडियो बतला रहे है पत्नी सरिफिया की क्रूरता से हत्या कर दी।
हत्यारा पति मौके से फरार हो गया है उधर कोतवाली थाना इंचार्ज राजेन्द्र सिंह राजावत की मानें तो टीम उसको गिरफ्तार कर लेगी। वहीं घटना स्थल पर सबसे पहले कोचिंग से घर लौटी लड़की ने सबको जानकारी दी है। पुलिस टीम ने जांच एवं नमूने के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य और आला कत्ल बरामद कर लिया है। ग्रामीण इलाके में इस वारदात ने परिवारिक मर्यादाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए है कि कोई इतना भी निष्ठुर हत्यारा हो सकता है।