पशु तस्करों का गिरोह पकड़ा गया, बांदा पुलिस को कामयाबी...
बांदा मे ग्रामीण अंचल से गिरोहबंदी करके अवैध पशु तस्करी करने वाले आखिरकार एसपी पलास बंसल के शिंकजे में आ गए। उन्होंने अपनी टीम के साथ बीती रात्रि दिनांक 02.04.2026 की...
- थाना कोतवाली देहात व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अर्न्तराज्यीय भैंस चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार । मुठभेड़ में एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली।
- अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 नग भैंस/पडिया/पडा तथा चोरी की भैंसो को बेचने से प्राप्त 95 हजार रूपये नगद, 01 पिकअप लोडर (घटना मे प्रयुक्त), व 02 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस व 4 खोखा कारतूस बरामद।
- अभियुक्त आस-पास के जनपदों में पिकअप लोड़र से रात्रि में भैंस चोरी की घटना को देते थे अंजाम । घायल अभियुक्त फिरोज उर्फ अनीश पर गैंगस्टर समेत एक दर्जन मामले हैं दर्ज।
बांदा। बांदा मे ग्रामीण अंचल से गिरोहबंदी करके अवैध पशु तस्करी करने वाले आखिरकार एसपी पलास बंसल के शिंकजे में आ गए। उन्होंने अपनी टीम के साथ बीती रात्रि दिनांक 02.04.2026 की रात्रि को थाना कोतवाली देहात व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली देहात व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थी । तभी जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शातिर भैंस चोर जिनके द्वारा हाल ही में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । जो आज भैंसो को बेचने के लिये चहितारा गांव की तरफ से ले जा रहे है । इस सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रोड पर चेकिंग लगाकर घेराबंदी की गई, दौराने चेकिंग अभियुक्त चहितारा गांव के पास बुन्देलखण्ड एक्सप्रसे के नीचे बनी सर्विस लेन की तरफ अपनी पिकअप लोडर लेकर भागे जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो अभियुक्तों की गाडी अनियत्रिंत होकर पुल के किनारे दीवार से टकराकर बन्द हो गयी । जब अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त फिरोज खान उर्फ अनीश पुत्र इस्लाम खान निवासी सिमौर रोड महबूबनगर थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया । अभियुक्त फिरोज खान को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर है तथा अन्य 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया । जाँच व पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा पिकअप लोडर से पूर्व नियोजित योजना के तहत रात्रि में भैंस चोरी की घटना को अंजाम देते थे । दिनांक 20/21.02.2026 को थाना बिसण्डा, दिनांक 10/11.03.2026 को थाना कोतवाली नगर तथा दिनांक 24/25.03.2026 को थाना कोतवाली देहात में रात्रि को भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसके संबंध में सम्बन्धित थानो पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों द्वारा कुल 10 भैंस/पडिया/पडा को पिकअप लोडर से चोरी किया गया था जिनमे से 03 मौके पर बरामद हुयी शेष 07 अभियुक्तों द्वारा पूर्व में ले जाकर उन्नाव के स्लॉटर हाउस में कटवा दी है । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, 04 खोखा कारतूस चोरी की 03 नग भैंस/पडिया/पडा तथा चोरी की भैंसो को बेचने से प्राप्त 95 हजार रूपये नगद तथा 01 पिकअप लोडर (घटना मे प्रयुक्त) बरामद किया गया है।
बरामदगी-
▪️02 अवैध तमंचा
▪️02 जिन्दा कारतूस
▪️04 खोखा कारतूस
▪️03 भैंस/पडिया/पडा (चोरी की)
▪️01 पिकअप लोडर (घटना में प्रयुक्त)
▪️95 हजार रुपये नगद
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. फिरोज खान उर्फ अनीश पुत्र इस्लाम खान निवासी महबूबनगर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर (मुठभेड़ में घायल) ।
2. चंदन पुत्र रामदीन निवासी खैदीपुर मजरा सेमरी थाना असोथर जनपद फतेहपुर।
3. पंकज सिंह पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बंशूपुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर।
पंजीकृत अभियोग-
▪️मु0अ0सं0 92/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त फिरोज खान उर्फ अनीश -
1. मुकदमा संख्या 862/21 धारा 328/379/411 भादवि थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर ।
2. मुकदमा संख्या 883/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर ।
3. मुकदमा संख्या 27/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर।
4. मुकदमा संख्या 44/22 धारा 457/380 भादवि थाना राधानगर जनपद फतेहपुर।
5. मुकदमा संख्या 50/22 धारा 379 भादवि0 थाना राधानगर जनपद फतेहपुर।
6. मुकदमा संख्या 280/23 धारा 2/3 गैग0 एक्ट थाना राधानगर जनपद फतेहपुर ।
7. मुकदमा संख्या 201/24 धारा 305/331(1) बीएनएस थाना बृजपुर जनपद पन्ना (म0प्र0) ।
8. मुकदमा संख्या 202/24 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना बृजपुर जनपद पन्ना (म0प्र0) ।
9. मुकदमा संख्या 74/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
10. मुकदमा संख्या 159/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना बिसण्डा जनपद बांदा ।
11. मुकदमा संख्या 173/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
12. मुकदमा संख्या 92/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा (मुठभेड)।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त चंदन -
1. मुकदमा संख्या 159/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना बिसण्डा जनपद बांदा ।
2. मुकदमा संख्या 173/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
3. मुकदमा संख्या 74/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
4. मुकदमा संख्या 92 /26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा (मुठभेड)।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त पंकज -
1. मुकदमा संख्या 159/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना बिसण्डा जनपद बांदा ।
2. मुकदमा संख्या 173/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
3. मुकदमा संख्या 74/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
4. मुकदमा संख्या 92/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा (मुठभेड) ।