जालसाजी से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त...
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । बांदा मे अपर एसपी शिवराज सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक के पर्यवेक्षण में बीते 2 अप्रैल 2026...
थाना मटौंध पुलिस द्वारा फर्जी गवाहों/विक्रेताओं के माध्यम से कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले संगठित गिरोह का किया गया पर्दाफाश।
इस नेटवर्क में शामिल 25-25 हजार रुपए के इनामियां 02 वांछित अभियुक्तों व चकबंदी लेखपाल सहित कुल 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
बांदा । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । बांदा मे अपर एसपी शिवराज सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक के पर्यवेक्षण में बीते 2 अप्रैल 2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा फर्जी गवाहों एवं विक्रेताओं के माध्यम से कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग करके आम आदमी की जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस नेटवर्क में शामिल सरकारी लेखपाल, चकबंदी कर्मचारी सहित 25-25 हजार रुपए के इनामिया 02 वांछित अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया है। काबिलेगौर है कि लेखपाल सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक बांदा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि दिनांक 06.08.2025 को उनकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर फर्जी रजिस्ट्री कराई जाती है। ये गिरोह कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग करता है । वहीं इन्होंने शिकायत कर्ता की हटेटी पुरवा में लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस गिरोह में शामिल कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही की जा रही थी। जिस क्रम में गत दिनांक 02.04.2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपए के 02 इनामियां अभियुक्तों व लेखपाल सहित कुल 04 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 07 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बता दें कि पूरे प्रकरण में मुख्य अभियुक्त राजेश पुत्र मोहनलाल निवासी खाईपार हाल पता बिजली खेड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा है। यह अपने साथियों हरीकरन, अनिल, रज्जू, खेमराज, केदार आदि के साथ मिलकर फर्जी जमीनों की रजिस्ट्री/खरीद-बिक्री कराने का गिरोह चलाता है । इसके द्वारा जमीन खरीद-बिक्री से लेकर, फर्जी/कूट रचित दस्तावेज तैयार कराने, पैसे का लेन-देन व मध्यस्थता आदि कराने के साथ-साथ फर्जी गवाह व फर्जी जमीन विक्रेता बनाने/व्यवस्था कराने का कार्य किया जाता था । जिसमें इसका मदद चकबंदी लेखपाल विजय प्रकाश पुत्र धर्मनारायण निवासी पियरा थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा जमीनों की जानकारी देकर की जाती थी जैसे- कौन सी जमीनों का वारिस कोई नहीं है या आर्थिक रुप से कमजोर है या जिसको कानून की जानकारी कम है, कौन से जमीन के मालिक की मृत्यु हो चुकी हो आदि प्रकार की जानकारी देने के साथ-साथ जमीनों के कागजात उपलब्ध कराया जाता था । इस प्रकरण में आजम खान पुत्र अयूब खान जमीन का खरीददार है जो यह जानते हुए भी कि यह फर्जी रजिस्ट्री है फिर भी उसके द्वारा जमीन को खरीदा गया था । कूट रचित दस्तावेजो/आधार कार्ड आदि को उपलब्ध/तैयार कराने कराने का कार्य श्रीराम पुत्र राजकुमार निवासी करछा थाना मटौंध जनपद बांदा द्वारा किया जाता था । यह गिरोह शहर के क्योटरा मुहल्ले के पास स्थित श्रीराम मोबाइल प्वाइंट नामक दुकान से किया जाता था ।
पंजीकृत अभियोग
- मुकदमा संख्या 29/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)340(2)/352/351(3)/62(2) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा ।
बरामदगी-
- फर्जी आधार कार्ड बनाने के उपकरण- 02 लैपटाप, 01 सीपीयू, 01 कलर प्रिंटर आदि
- 06 चेक 38 लाख रुपए का ( 04 एचडीएफसी बैंक व 02 आर्यवर्त बैंक )
- 02 सेट जमीन रजिट्री की छायाप्रति
- 41 आधार कार्ड
- 01 ई-श्रम कार्ड
- 01 वोटर कार्ड
- 01 पैन कार्ड
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राजेश पुत्र मोहनलाल निवासी खाईपार हाल पता बिजली खेड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । (मुख्य अभियुक्त व ₹25 हजार का इनामी )
2. विजय प्रकाश पुत्र धर्मनारायण निवासी पियरा थाना मऊ जनपद चित्रकूट ।
(चकबंदी लेखपाल)
3. श्रीराम पुत्र राजकुमार निवासी करछा थाना मटौंध जनपद बांदा । (फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला)
4. हरीकरन पुत्र नत्थू निवासी करछा थाना मटौंध जनपद बांदा । ( ₹25 हजार का इनामी )
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त-
1. आजम खान पुत्र अयूब खान निवासी बिजली खेड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । (फर्जी जमीन खरीददार)
2. भागवत प्रसाद उर्फ बबलू पुत्र विष्णु निवासी जौरही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा । (फर्जी गवाह)
3. दिलीप पुत्र इन्द्रपाल निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा । (फर्जी गवाह)
4. रज्जू उर्फ नेमकुमार पुत्र मूलचन्द्र निवासी गोड़ी बाबा खुटला थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
5. अनिल कुमार पुत्र रामकेश निवासी पिपरगवां थाना तिंदवारी जनपद बांदा ।
6. खेमराज उर्फ सन्तोष पुत्र राजा भइया निवासी इटवां थाना मटौंध जनपद बांदा
7. केदार पुत्र शिवनंदन निवासी इंटवा थाना मटौंध जनपद बांदा।