भूमाफिया द्वारा फर्जी दस्तावेज से जमीन रजिस्ट्री कराने के क्रम में एक और गिरफ्तारी....
कोतवाली नगर के मोहल्ला ख़ुटला रहवासी देबिया द्वारा अपनी 34 बीघा जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के क्रम में चल रही गिरफ्तारी...
आशीष सागर दीक्षित
कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक अन्य वांछित अभियुक्त को थाना मटौंध पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
बांदा। कोतवाली नगर के मोहल्ला ख़ुटला रहवासी देबिया द्वारा अपनी 34 बीघा जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के क्रम में चल रही गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। पूर्व में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं आज दिनांक 20 मार्च 2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले एक अन्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा द्वारा जीटी दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना मटौंध पर अपने 34 बीघा जमीन की कुछ लोगों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना मटौंध पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है । घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 20 मार्च 2026 को थाना मटौंध पुलिस द्वारा एक अन्य वांछित अभियुक्त को खड्डी तिराहा से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- अनिल कुमार पुत्र रामकेश निवासी पिपरगवां थाना तिंदवारी जनपद बांदा ।
पंजीकृत अभियोग-
- मुअसं 29/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)340(2)/352/351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना मटौंध जनपद बांदा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- प्र.नि. थाना मटौंध श्री दीपेन्द्र सिंह
- उ.नि. श्री विकास नेहरा
- हे.कां.विक्रम सिंह