भू - माफियाओं पर मुन्ना यादव की जमीन कब्ज़ा करने का आरोप

क्या भू माफिया राजनीतिक कृपा से ऐसा कर पा रहें है। पीड़ित मुन्ना यादव ने की शिकायत करते हुए कहा कि स्थानीय चौकी व नगर कोतवाली पुलिस...

PTBPTB
Mar 20, 2026 - 16:11
Mar 20, 2026 - 16:16
 0
भू - माफियाओं पर मुन्ना यादव की जमीन कब्ज़ा करने का आरोप

"हाल ही में शहर के गंछा रोड स्थित कुछ भू माफियाओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले खुलासे होने पर एसपी पलाश बंसल की पहल पर कड़ी कार्यवाही हुई थी। उक्त अपराध में अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।"

बाँदा। शहर में चारों तरफ सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर गिद्ध की तरह भू माफियाओं की नजर गड़ी रहती है। इसी सप्ताह शहर से लगे गंछा रोड पर एक हरिजन की जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के क्रम में कुछ शातिर लोग जेल भेजे गए है। इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है। जिसमें बांदा शहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मर्दन्नाका निवासी मुन्ना यादव ने आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर भू माफियाओं द्वारा अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन खतरे में है । जानकारी मुताबिक पीड़ित मुन्ना यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर जरिए शिकायत पत्र एसपी को पत्र देते हुए बताया कि गंछा रोड स्थित मौजा लड़का पुरवा में उनकी पैतृक जमीन है, वे तीन भाई  है। उन्होंने कहा कि उनके हिस्से में दो बीघा जमीन है। जिस पर किसानी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। मेरे हिस्से की जमीन पर भू माफिया की गिद्ध नजर है । उनका आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता मुन्ना, अलीम, गुफरान अप्पू निवासी मर्दन नाका ने उनकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लिया है। मुन्ना यादव कहते है कि दबंग मुन्ना व अलीम लगातार जमीन नाम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। सपा नेता मुन्ना व अलीम ने जमीन पर कब्ज़ा करके अवैध प्लॉटिंग भी कर रहे हैं। बकौल पीड़ित मुन्ना यादव ने पुलिस अधीक्षक से बताया कि सपा नेता मुन्ना और अलीम दबंग लोग हैं इनके ऊपर हत्या का प्रयास, हत्या करना, जमीन कब्ज़ा करना, रजिस्ट्री चोरी करना, गैंगेस्टर एक्ट पर कार्यवाही जैसे मुकदमे दर्ज है। वहीं मुन्ना व अलीम सज़ा याफ्ता मुलजिम है। ये लोग कभी भी पीड़ित मुन्ना यादव की हत्या करा सकते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुन्ना कहता है कि जमीन का बयनामा कर दो नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। मुन्ना और अलीम हत्या के आरोप में सज़ा भी काट चुके हैं। बांदा मे शहरी और सरकारी भूमि पर कब्जेदारी के दरम्यान सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में इन माफियाओं के हौसले बुलंद क्यों है। क्या भू माफिया राजनीतिक कृपा से ऐसा कर पा रहें है। पीड़ित मुन्ना यादव ने की शिकायत करते हुए कहा कि स्थानीय चौकी व नगर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही क्यो नहीं यह विचारणीय है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग पर अब तक अपराध पर गरजता बुलडोजर इन भू माफियाओं पर गरजता नही दिख रहा है।