यूपी के कई जिलों सहित बांदा मे एसआई की परीक्षा आज से....

उत्तरप्रदेश मे पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा आज शनिवार से विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न हो रही है। चित्रकूट मंडल के बांदा मे प्रशासन की कड़ी निगरानी में...

PTBPTB
Mar 14, 2026 - 17:01
Mar 14, 2026 - 17:03
 0
यूपी के कई जिलों सहित बांदा मे एसआई की परीक्षा आज से....

"बांदा में पंडित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज,डीएवी इंटर कालेज, जीजीआईसी इंटर कालेज आदि एसआई परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिलाधिकारी बांदा एवं पुलिस अधीक्षक टीम द्वारा सतत अनुश्रवण, निगरानी की जा रही है। " 

बांदा। उत्तरप्रदेश मे पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा आज शनिवार से विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न हो रही है। चित्रकूट मंडल के बांदा मे प्रशासन की कड़ी निगरानी में यह एसआई पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही है। डीएम बांदा जे रिभा और एसपी पलास बंसल ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया है। 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिलाधिकारी जे रीभा और पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। 

आज निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों में अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए है। 

प्रशासन की सख्त निगरानी के बीच जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही है।