बांदा में सीरजध्वज सिंह, दिलीप सिंह ठिकानों के साथ भोपाल मे डिजी ग्रुप पर भी ईडी और आयकर की छापेमारी

पिछले कई अरसे से यह ग्रुप आयकर और ईडी की रडार पर था। मूल रूप से पन्ना जिले के...

PTBPTB
Mar 11, 2026 - 15:46
Mar 11, 2026 - 15:49
 0
बांदा में सीरजध्वज सिंह, दिलीप सिंह ठिकानों के साथ भोपाल मे डिजी ग्रुप पर भी ईडी और आयकर की छापेमारी

आशीष सागर दीक्षित

"यूपी के बांदा रहवासी रिलायंस पेट्रोलपंप के संचालक दिलीप सिंह के महोबा, कबरई स्थित स्टोन क्रेशर प्लांट पर ईडी और आयकर की रेड पड़ी है। साथ ही सीरजध्वज सिंह के कारोबार पर भी छापेमारी हुई है। वहीं मध्यप्रदेश के गाँव बरौली जिला पन्ना रहवासी (नरैनी के आगे नहरी के पास) हालमुकाम भोपाल के दिलीप गुप्ता (डीजी ग्रुप/ ग्रेनाइट खनन कारोबारी) के ठिकानों पर भी ईडी और आयकर की छापेमारी हुई है।"

बांदा/भोपाल। मध्यप्रदेश के चर्चित डीजी ग्रुप जो ग्रेनाइट खनन और मेडिकल कारोबार से जुड़ा है। इसके ठिकानों पर आयकर और ईडी ने छापेमारी की है। पिछले कई अरसे से यह ग्रुप आयकर और ईडी की रडार पर था। मूल रूप से पन्ना जिले के गांव बरौली निवासी डीजी ग्रुप संचालक दिलीप गुप्ता पहाड़ खनन के साथ मेडिकल कारोबार से भी जुड़े हैं। वहीं आज ही बांदा मे कद्दावर ग्रेनाइट ) मौरम खनन कारोबारी सीरजध्वज सिंह के वित्तीय ठिकाने और चौधरी ऑटो मोबाइल दफ्तर तक आयकर की टीम ने दस्तक दी है। यही नहीं कालू कुआं स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के मालिक दिलीप सिंह के स्टोन क्रेशर पर भी यह रेड पड़ी है। निजी सूत्रधार बतलाते हैं कि डीजी ग्रुप अर्थात दिलीप गुप्ता नेटवर्क बिहार और मध्यप्रदेश मे ग्रेनाइट खनन और मेडिकल का कारोबार भी करते है । इस छापेमारी के अंदरखाने मे तार बांदा से भी जुड़े बतलाए जा रहें हैं। जिसमें पूर्व कांग्रेस विधायक और एक आवास विकास बी ब्लॉक निवासी अज्ञात गुप्ता का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं रसूखदार सीरजध्वज सिंह के मुनीम शिवशरण सिंह के यहां भी टीम ने छापेमारी की है। सुबह आठ बजे से टीम की गाड़ी आवास विकास मे खड़ी थी।