प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने वाले सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा दर्ज....
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मंडल से महोबा,हमीरपुर लोकसभा सांसद समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के ख़िलाफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मीडिया...
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मंडल से महोबा,हमीरपुर लोकसभा सांसद समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के ख़िलाफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मीडिया के सामने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुक़दमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि बीजेपी के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप की तरफ से दी गई तहरीर एवं शिकायत पर महोबा शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि आपत्तिजनक बयान मामले में एफ़आईआर दर्ज की गई है। किन्तु अभी जांच चल रही है। जांच के अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बतलाते चलें कि इस एफ़आईआर में भारतीय न्याय संहिता ) बीएनएनएस के अंतर्गत धरा 132, 189(2), 352 और 196(1) जैसी धाराएं लगाई गई हैं। ये धाराएं सरकारी काम में बाधा, सार्वजनिक शांति भंग करने के साथ उकसावे या धमकी और विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता फैलाने जैसे आरोपों से संबंधित हैं।
पूरा मसला ये है कि सपा से लोकसभा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी सोमवार को स्मार्ट मीटर से संबंधित ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर कथित तौर सार्वजनिकविवादित टिप्पणी की थी। यह सोशल मीडिया मे वायरल हो गई जिससे सत्तारूढ़ पार्टी में आक्रोश बढ़ने लगा।
बीजेपी मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप ने बताया कि बीते सोमवार को समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में बिजली विभाग से संबंधित ज्ञापन लेकर पहुंचे थे। वहां उन्होंने प्रेसवार्ता के दरम्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है लइसलिए हमारी पार्टी ने निर्णय लिया, इसलिए हमने शिकायत दर्ज कराई।" देखना यह भी होगा कि अक्सर सोशल मीडिया मे मीम,एआई तस्वीरों से पीएम और सत्तारूढ़ नेताओं पर तंज करने वालों पर बीजेपी क्या कोई कार्यवाही करती है। या यह विपक्षी पार्टी को घेरने के चलते एक दांव चल दिया गया है।
वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।