प्रशासन ने जिले के 27 छुटभैये और अवैध मौरम खनन में संलिप्त लोगों पर मुकदमा दर्ज किया...
जिले के थाना मटौंध अंतर्गत ग्राम अक्षरौड, उजरेहटा क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। यहां अवैध खनन की शिकायत मिलने पर...
आशीष सागर दीक्षित
बांदा। जिले के थाना मटौंध अंतर्गत ग्राम अक्षरौड, उजरेहटा क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। यहां अवैध खनन की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर खान अधिकारी राज रंजन ने तफ्तीश की जिससे बांदा,हमीरपुर आसपास के 27 लोगों पर थाना मटौंध में एफआईआर लिखी गई है। राजस्व टीम एवं खनिज टास्क फोर्स की इस संयुक्त कार्यवाही में केन नदी पर 1988 घन मीटर अवैध खनन पाया गया है। उल्लेखनीय है अक्षरौड में बंद खदान के जिस मार्ग को जिला खनिज अधिकारी ने जेसीबी से काटकर बंद कराया था। उसे खोलकर इन 27 लोगों ने अवैध खनन किया है। जिसमें क्रमशः छोटू सिंह, आनंद सिंह, छोटू खां, सनी सिंह, राहुल सिंह, योगेंद्र सिंह बउआ, गुड्डू सिंह, मनोज शर्मा, ब्रजमोहन भदौरिया, जुगनू खान, अवधेश यादव, सुनील प्रजापति, हर्षित गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति पत्रकार, शोभित सिंह, अभिलेख भदौरिया, सार्थक सिंह, विवेक सिंह, ज्ञान सिंह, पारस मिश्रा, धर्मेंद्र, रामू दुबे, रवि दुबे, सोनू सिंह, विशाल सिंह आदि शामिल है।