बाँदा : सोनू की हत्या में शामिल पत्नी निशा और छोटे भाई मोनू हुए गिरफ्तार...

बांदा के कस्बा बबेरू अंतर्गत ग्राम जामू में बीते चार अप्रैल की रात्रि पत्नी निशा के साथ ट्यूबबेल में सोने गए युवक सोनू की संदिग्ध मौत हो गई थी...

PTBPTB
Apr 6, 2026 - 14:53
Apr 6, 2026 - 14:57
 0
बाँदा : सोनू की हत्या में शामिल पत्नी निशा और छोटे भाई मोनू हुए गिरफ्तार...

"दोनों में अवैध सम्बन्ध के चलते मृतक सोनू की पत्नी निशा ने मृतक के छोटे भाई के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की गई थी।"

बबेरू के थाना कमासिन ग्राम जामू मे पुलिस द्वारा मृतक सोनू की हत्या का अनावरण करते हुए मृतक की पत्नी निशा व सगे छोटे भाई मोनू को किया गया गिरफ्तार।

बांदा।  बांदा के कस्बा बबेरू अंतर्गत ग्राम जामू में बीते चार अप्रैल की रात्रि पत्नी निशा के साथ ट्यूबबेल में सोने गए युवक सोनू की संदिग्ध मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने सांप काटने से युवक की मौत होने का जुमला परिजनों को बताया था। वहीं पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के निर्देशन  मे क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह द्वारा इस घटनाक्रम की सतत निगरानी की जा रही थी। सीओ सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण मे थाना कमासिन पुलिस द्वारा पूछताछ के दरम्यान सच सामने आ गया। टीम ने मृतक सोनू की गला दबाकर हत्या करने वाले दोनों अभियुक्तों मृतक की पत्नी निशा और छोटे भाई मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

यह भी पढ़े : बाँदा : पति की हत्या के आरोप में पत्नी पर मुकदमा दर्ज, ट्यूबलेस में सोते वक्त हुई थी मौत.....

गौरतलब हो कि दिनांक 03/04.04.2026 की देर रात्रि थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम जामू में ट्यूबवेल पर पति-पत्नी सोने गये थे। जहां रात्रि मे पति सोनू की मृत्यु हो गई थी । सूचना पर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया तथा फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके का गहनता से अवलोकन कर साक्ष्य संकलित करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। वहीं मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर आधार पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले मृतक की पत्नी व मृतक के सगे भाई को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी मृतक को होने पर उनके बीच कहासुनी हुई थी, जिसको लेकर उनके द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी । वारदात के अभियुक्त आज दिनांक 06.04.2026 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके मा.न्यायालय मे पेश किए गए है। थाना पुलिस ने दोनों का रिमांड लिया है। पत्नी निशा और छोटे भाई मोनू की साजिश से मृतक सोनू हत्याकांड के खुलासा होने पर गांव में हलचल है। लोगों में परिवारिक रिश्तों के बीच इश्कबाजी के नतीजों को लेकर खासी चर्चा हो रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. निशा पत्नी सोनू निवासी जामू थाना कमासिन जनपद बांदा ।

2. मोनू पुत्र रामबाबू निवासी जामू थाना कमासिन जनपद बांदा।

पंजीकृत अभियोग-
▪️मु0अ0सं0 90/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना कमासिन जनपद बांदा ।