बाँदा : पति की हत्या के आरोप में पत्नी पर मुकदमा दर्ज, ट्यूबलेस में सोते वक्त हुई थी मौत.....
जिले के बबेरू कस्बे में थाना कमासिन के जामू गांव में बीते 4 अप्रैल को ट्यूबेबल में पत्नी निशा के साथ सो रहे पति सोनू को संदिग्ध मौत हो गई थी। रात्रि मे ही मौत की सूचना...
"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक सोनू की मौत गला घोंटकर होने की पुष्टि हुई है। गले में नोचने, काटने के निशान भी पाए गए थे। मृतक की मां सरस्वती ने (सास निशा) बहु पर हत्या की प्राथमिकी एफ़आईआर दर्ज कराई है।"
बांदा। जिले के बबेरू कस्बे में थाना कमासिन के जामू गांव में बीते 4 अप्रैल को ट्यूबेबल में पत्नी निशा के साथ सो रहे पति सोनू को संदिग्ध मौत हो गई थी। रात्रि मे ही मौत की सूचना मृतक की पत्नी निशा ने परिजनों को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीओ सौरभ सिंह के निर्देशन में गहनता से जांच की तो मामला संदिग्ध पाया गया। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मृतक के गले में चोट, नोचने और काटने की पुष्टि कर दी। सास अर्थात मृतक की मां सरस्वती ने अपनी बहु निशा पर हत्या की एफआईआर लिखवा दी है। वहीं पुलिस टीम बहु से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि मृतक की पत्नी निशा ने सोनू की मौत सांप काटने से होना बताया था। सोनू की शादी जनवरी 2023 मे निशा से हुई थी। जानकारी मुताबिक सोनू और निशा का प्रेम प्रसंग के बाद विवाह हुआ था। पुलिस ने पत्नी का मोबाइल कब्जे में लिया है। सास सरस्वती ने बहु निशा सहित एक अन्य अज्ञात पर एफआईआर लिखाई है। मामले की गंभीरता पर सीओ बबेरू ने मीडिया बयान देकर विधि संगत आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है। फिलहाल आरोपी पत्नी से कड़ी पूछताछ जारी है।