बत्तीस मुकदमों मे नामजद रामबाबू निषाद के बेटे पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
जिले के ग्राम मुरवल क्षेत्र निवासी एवं पूर्व प्रधान रामबाबू निषाद के बेटे पर नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। आज 23 मार्च को पीड़ितों ने चित्रकूट मंडल के डीआईजी श्री राजेश एस....
आशीष सागर दीक्षित
"रामबाबू निषाद पर पूर्व में गैंगस्टर,एचएस सहित विभिन्न धाराओं में दुराचार, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास,लूटपाट और छेड़छाड़ समेत करीब 32 मुकदमे दर्ज है। पुलिस प्रशासन कुछ वर्ष पहले इनका आपराधिक इतिहास सार्वजनिक कर चुकी है। अब इनके बेटे पर नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का केस लिखा गया है।"
बांदा। जिले के ग्राम मुरवल क्षेत्र निवासी एवं पूर्व प्रधान रामबाबू निषाद के बेटे पर नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। आज 23 मार्च को पीड़ितों ने चित्रकूट मंडल के डीआईजी श्री राजेश एस. से मिलकर उक्त अभियुक्त के गिरफ्तारी की मांग उठाई है। गौरतलब है रामबाबू निषाद को सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के एक सजातीय राज्य मंत्री की भी कृपा प्राप्त है। जिसके चलते हल्के की थाना पुलिस इनसे जुड़े किसी भी व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करने से गुरेज करती है। जानकारी मुताबिक पूर्व ग्राम प्रधान एवं राजनीतिक कद से रामबाबू निषाद ने मुरवल में तमाम चल अचल संपति अर्जित की है। रामबाबू निषाद पर पूर्व में दुराचार का केस दर्ज हुआ था। अब उन्हीं रास्तों पर इनके बेटे चल पड़े है। वीडियो बयान में पीड़िता और परिजनों ने आप बीती सुनाई है।